जिला कांग्रेस कमेटी नालंदा द्वारा टाऊन हॉल में प्रीपेड बिजली स्मार्ट मीटर हटाओ आंदोलन एवं सत्याग्रह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह एवं मदन मोहन झा रहे मौजूद

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टाउन हॉल में प्रीपेड बिजली स्मार्ट मीटर हटाओ आंदोलन एवं सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह एवं पूर्व मंत्री मदन मोहन झा ने शिरकत की।

Midlle News Content

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य की सरकार जनता के हितों की रक्षा के बजाय बिजली कंपनियों के हितैषी बन गई हैं।

जनता के हितों की तिलांजलि देते हुए नीतीश कुमार बिजली कंपनियों के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए आज इस आंदोलन की शुरुआत नालंदा जिले से कर रहे हैं। वही प्रशांत किशोर के जन स्वराज पार्टी की शुरुआत के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रजातंत्र में सबको पार्टी चलाने चुनाव लड़ने का अधिकार है। प्रशांत किशोर को ना राजनीतिक अनुभव है और ना ही उन्हें राजनीतिक दक्षता प्राप्त है।

प्रशांत किशोर न चुनाव लड़े हैं और ना ही आज तक उन्होंने किसी को चुनाव लड़वाने का काम किया है। अभी उनकी पार्टी ने अभी जन्म लिया है धीरे-धीरे जवान होने दीजिए फिर देखते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -