बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी एक बार फिर बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली लगने से घायल शिक्षक का इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास की है। घायल शिक्षक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौडा गांव के रहने वाले सुमन सौरभ के रूप में की गई है।

 बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल 2घटना के संबंध में घायल युवक के भाई ने बताया है की सुमन सौरभ को भोज खाने के नाम से घर से बुलाकर दो व्यक्ति ले गया। और सुमन सौरभ को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्होंने बताया है कि खून से लत-पत युवक ने परिजनों को फोन कर मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपना तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के की निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए इलाज चल रहा है। 

बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल 3उन्होंने यह भी बताया कि गोली लगने के बाद सुमन सौरभ एक झाड़ी में जाकर छिप गया जिससे उसकी जान बची फिर बाद में सुमन सौरभ फोन कर इस घटना की सूचना दी। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share This Article