मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी के विरोधी हैं  और इसी की वजह से वह अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार करते हुए कहा है कि लगता है मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी के विरोधी हैं । और इसी की वजह से वह अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं । मैं मल्लिकार्जुन खड़गे साहब को कहना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी अभी 100 साल जिएंगे और तब तक राहुल गांधी बूढ़े हो जाएंगे। नरेंद्र मोदी जनता के दिल से जुड़े हुए हैं।

- Sponsored Ads-

मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी के विरोधी हैं  और इसी की वजह से वह अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं - गिरिराज सिंह 2और जनता भी उन्हें दिलो जान से प्यार करती है । इसलिए लगता है कि राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे का सपना सपना ही रह जाएगा। वहीं उन्होंने रणदीप सुरजेवाला पर भी पलटवार किया और कहा कि आज रणदीप सुरजेवाला राहुल गांधी जैसे नेता अपना गोत्र बताते फिर रहे हैं और आज उन्हें हिंदू और ब्राह्मण नजर आ रहा है। यह लोग वोट की राजनीति करने वाले हैं और सिर्फ वोट के लिए कभी हिंदू बन जाते हैं तो कभी कुछ और। दरअसल रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्राह्मणों के विरोधी हैं और ब्राह्मणों की हत्या कर वह राजनीति कर रहे हैं ।

साथ ही साथ उन्होंने एक बार फिर असदुद्दीन ओवैसी पर भी हमला करते हुए कहा है कि आज वह सवाल खड़े कर रहे हैं कि सिर्फ मस्जिदों को टारगेट किया जा रहा है और उन्हें तोड़ा जा रहा है । यानी वह मानते हैं कि अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण किया गया है । आजादी के वक्त जहां ढाई हजार मस्जिद थे आज 3 लाख से अधिक मस्जिद बनकर खड़े हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि देखा जाए तो सीमा बरती इलाकों में कई ऐसे मस्जिद हैं जो अवैध जगह पर निर्मित है और सिर्फ उन पर ही कार्रवाई की जा रही है।

मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी के विरोधी हैं  और इसी की वजह से वह अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं - गिरिराज सिंह 3क्योंकि इन मस्जिदों में सनातन के विरोध में काम किए जाते हैं और यहां से आतंकवादियों का संरक्षण दिया जाता है । जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर भी गिरिराज सिंह ने कहा है कि आज हिजबुल्ला को लेकर वहां चुनाव नहीं करने की बात कही जा रही है। मैं यह पूछना चाहता हूं कि हिज्बुल्लाह महात्मा गांधी हैं जिनके लिए चुनाव बंद कराया जाए। दरअसल जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती टीडीपी और एनसीपी जैसी पार्टियों भी है और इसके लिए राहुल गांधी को पहले जवाब देना चाहिए। फारुख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के साथ कांग्रेस है लेकिन हिज्बुल्लाह कौन है जिसके लिए इतनी हाय तौबा की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article