डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार मंत्रीमंडल के आज हुए शपथ ग्रहण में परिवारवाद की झलक स्पष्ट रूप से दिख रही है l मंत्रिमंडल में लगभग 01 दर्जन मंत्री राजनीतिक परिवारों से संबंध रखते है l

मंत्रिमंडल में परिवारवाद के प्रमुख उदाहरण है बिना किसी सदन का सदस्य बने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के सुपुत्र दीपक प्रकाश का मंत्री के रूप में शपथ लेना lइस मंत्रिमंडल में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक स्वo जगदीश चौधरी के पुत्र विजय चौधरी उप मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन मंत्री, पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के पुत्र अशोक चौधरी मंत्री, पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद मंत्री,
पूर्व राज्यपाल धनिकलाल मंडल की पुत्र वधु शीला मंडल मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा मंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की सुपुत्री श्रेयसी सिंह मंत्री, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह के भाई संजय टाइगर मंत्री बने है l बिहार सरकार का नया मंत्रिमंडल परिवारवाद का बेहतरीन नमूना बना है l इस मामले पर भाजपा-जनता दल यू के प्रवक्ताओं की चुप्पी बेहद आश्चर्यजनक एवं निराशाजनक पहलू है l इतिहास इन्हें कभी माफ नहीं करेगी l
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट