प्रधानमंत्री ने वादा किया था हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे,पर केवल यह बात जुमला बन कर रह गया – अवधेश कुमार राय

DNB Bharat Desk

 

भगवानपुर गांव स्थित महेश पोद्दार के आवासीय परिसर में महागठबंधन द्वारा बैठक आयोजित

डीएनबी भारत डेस्क

महागठबंधन एकजुट है यह हमारी जीत है। यह चुनाव हिंदुस्तान की भविष्य में का निर्धारण करेगा और साथ ही बेगूसराय के फियूचर का भी निर्माण करेगा। उक्त बातें भगवानपुर गांव स्थित महेश पोद्दार के आवासीय परिसर में महागठबंधन द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महागठबंधन द्वारा घोषित उम्मीदवार अवधेश कुमार राय ने कहा उन्होंने कहा कि आज बेगूसराय की अच्छी पहचान बनने के बदले बेगूसराय देश ही नहीं दुनिया भर में प्रदूषित जिला बन गया है ।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है 400 पर हम कहते हैं इस बार 400 हार होगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि  देश के प्रधान मंत्री ने वादा किया था की हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे पर केवल यह बात जुमला बन कर रह गया । वही सीपीआई नेता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अवधेश राय का नामंकन 18 अप्रैल को होगा जिसमें  आई टी आई मैदान में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव , वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, डी राजा सहित वांमदल के नेता शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री ने वादा किया था हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे,पर केवल यह बात जुमला बन कर रह गया - अवधेश कुमार राय 2बैठक को राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ,जिला पार्षद दिनेश चौरसिया,राम प्रकाश पासवान, शुशील महतो,जाहिद अफसर ,राजाद के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा ,सीपीआई अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान,अशोक राय,राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर वर्मा,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी,सीपीएम नेता राम भजन सिंह,राम स्वार्थ साह,कृष्ण कुमार राय ,युवा राजद के प्रदेश नेता कुमार रूपेश आदि ने संबोधित किया। मौके पर महेश पोद्दार सुभाष यादव ,प्रकाश साह, युवा राजद नेता नीतीश कुमार,दिलीप यादव ,उमेश दास आदि नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article