बेगूसराय लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने अपना नामजदगी का भरा पर्चा

DNB Bharat Desk

खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता सहित बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे गिरिराज सिंह

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में नामांकन के दूसरे दिन आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपना नामजदगी का पर्चा भरा। खेल मंत्री गिरिराज सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे गिरिराज सिंह ने पत्रकारों के द्वारा गिरीराज सिंह की गारंटी पूछे जाने पर कहा की मोदी की गारंटी विकास बिरासत के साथ है वही उनकी भी गारंटी है। वही उन्होंने आगे कहा की नरेंद्र मोदी जात की राजनीति नहीं करते हैं । टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य राष्ट्रवाद के खिलाफ बात करते है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने अपना नामजदगी का भरा पर्चा 2वो कहते है की हम परमाणु अस्त्र नही रखेंगे जैसी कई ऐसी चीज है इसके खिलाफ गिरिराज सिंह ने नामांकन दर्ज किया है मोदी के प्रतिनिधि के रूप में । हमने कहा है कि सबका साथ सबका विकास और मोदी जी के 10 साल के  कार्यकाल मैं बेगूसराय में भी सबका साथ सबका विकास का काम हुआ है। लेकिन राष्ट्रवाद का जो विरोध करेगा वैसे विरोधियों का मत गिरिराज सिंह को नहीं चाहिए। इस बार भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए , आर्थिक संपदा को दुनिया में ले जाना है।

बेगूसराय लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने अपना नामजदगी का भरा पर्चा 3गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि हमने कहा था इस बार नरेंद्र मोदी को विश्व गुरु बनाने के लिए 400 के पार ले जाना है। जिसमें बेगूसराय और बिहार के चालीस सीट शामिल है। ग्रेसी ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के संबंध में कहा कि वह टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं जिन्होंने बेगूसराय को तबाह बर्बाद किया है बेगूसराय को रक्त रंजित किया है। बहनों की मांगे सुनी की है बेगूसराय जिसे इंडस्ट्रियल हब कहा जाता था उसे बर्बाद करने का काम किया। इसलिए बेगूसराय की जनता अमन चैन और विकास चाहती है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article