कांग्रेस नेता शंभू सहनी की तीसरी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं ने…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

 

बेगुसराय जिला अंतर्गत वीरपुर प्रखंड के जगदर निवासी व कांग्रेस नेता स्व शम्भू कुमार सहनी की तीसरी पुण्यतिथि गुरुवार की संध्या निषाद सामुदायिक भवन जगदर में डाक्टर प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मनाई गयी। कार्यक्रम में जगदर तथा आसपास के गांव से आये लोगों ने स्व सहनी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद वीरपुर प्रखंड प्रमुख मीना देवी, पिपरा दोदराज पंचायत के पूर्व मुखिया रामस्वरथ सहनी, रामाशीष सहनी, शंकर शर्मा, देवेंद ठाकुर, प्रमोद कुमार महतो, उपमुखिया राहुल देव, मुन्ना ठाकुर, अनिल ठाकुर, मन्नू कुमार गौतम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, आनंद प्रेम, राजेश महतो, वीरेश कुमार, सुनील कुमार साह आदि ने उनके बेहतर कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस के प्रधान महासचिव राहुल कुमार ठाकुर ने किया।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article