पुलिस पर गोलीबारी करने वाला कुख्यात अपराधी निलेश का गुर्दा अपराधी राहुल कुमार उर्फ चांद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

राहुल कुमार अपराधी होने के साथ साथ शराब कारोबारी होने की पुलिस ने की पुष्टि

 

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिला का कुख्यात अपराधी जिसको विगत दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इनकाउंटर में मार गिराया गया है। उसके गुर्गे बेगूसराय जिले के बारो कादिरचक फुलवरिया थाना निवासी स्व कामदेव सिंह का पुत्र राहुल कुमार उर्फ चांद शनिवार को गढ़हाड़ा थाना अध्यक्ष सुमंत कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक बलवंत कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगूसराय शहर स्थित कृष्णापुरी में किराए के एक मकान से गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को एसडीपीओ -टू बरौनी भास्कर रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बेगूसराय पुलिस एवं गढ़हाड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर  पुलिस पर हमले का एक अपराधकर्मी बेगूसराय शहर स्थित कृष्णापुरी में किराए के मकान में रह रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर किराए के मकान से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी की पहचान राहुल कुमार उर्फ चांद के रूप में किया गया।

डीसीपी टू भास्कर रंजन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी राहुल कुमार ने विगत दो फरवरी 2024 ई को निलेश और राहुल सहित अन्य अपराधी हथियार से लैस बैठा हुआ है।जिसकी सूचना पाते ही फुलवरिया एवं गढ़हाड़ा थाना पुलिस पहुंची तो अपराधी निलेश कुमार सहित अन्य अपराधी द्वारा गोलीबारी शुरू कर दिया गया था। गोलीबारी के दौरान गोली राहगीर निपनिया निवासी भुल्लू कुमार को लगी। अपराधी पुलिस के साथ परिजनों और अपराधियों द्वारा हाथापाई करते हुए फरार हो गया। वहीं निलेश कुमार की मौत उत्तरप्रदेश में पुलिस इनकाउंटर में हो गया। जबकि इसका गुर्गा राहुल कुमार उर्फ चांद तब से फरार चल रहा था।

पुलिस पर गोलीबारी करने वाला कुख्यात अपराधी निलेश का गुर्दा अपराधी राहुल कुमार उर्फ चांद को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।इस मामले में पुलिस ने अन्य पांच लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुका है। उन्होंने बताया कि कुख्यात अपराधी राहुल कुमार उर्फ चांद के विरुद्ध आठ से अधिक मामले बरौनी, फुलवरिया, गढ़हाड़ा, रेलवे जीआरपी में हत्या,जान से मारने की नियत से गोलीबारी, छिनतई,लूट, शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि राहुल कुमार शराब के कारोबार में लगा हुआ था।इस अवसर पर गढ़हाड़ा थाना अध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी मौजूद थे।

 

 बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

 

Share This Article