समाजवादी नेता के निधन पर समस्तीपुर सासंद ने दूरभाष पर शोकाकुल परिजनों को व्यक्त किया संवेदना

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिला के वारिसनगर प्रखंड  के चंदौली निवासी प्रखर समाजवादी नेता बेद नारायण राय उर्फ बेदो बाबू का आकस्मिक निधन पे समस्तीपुर सासंद प्रिंस राज ने दूरभाष पर शोकाकुल परिजनों से बात कर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहे बेदो बाबु समाजवादी विचारधारा के लोकप्रिय समाजसेवी थे। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समस्तीपुर सासंद प्रिंस राज जी के निर्देश पर बेदो बाबू के अवास पर रा लोजपा जिलाध्यक्ष विनय चौधरी जी के नेतृत्व मे रा लोजपा पदाधिकारियों ने शोक कुल परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिए।

शोक संवेदना व्यक्त करने बालों मे रा लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, धीरज ठाकुर, मनोज कुमार,वटी जयसवाल, संजय महतो, रामप्रित सिंह, धर्मदेव साह, रामवली पासवान, संजय साह, मिथलेस राय, रामएकवाल चौधरी, रामवृक्ष राम, सुधिर सिह सहित कई रा लोजपा पदाधिकारियों थे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article