ग्रीन संडे अभियान के तहत लगाये गये नीम, बरगद, पीपल के पौधे

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा में ग्रीन संडे के अवसर पर नीम,बरगद और पीपल का पौधा लगाकर लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। रविवार को तेघड़ा प्रखण्ड के नयानगर दुलारपुर गांव में ग्रीन संडे अभियान के तहत संयोजक शशिभूषण भारद्वाज के नेतृत्व में पंचायत में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों, पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों के द्वारा गुप्ता बांध पर नीम, बरगद और पीपल का दर्जनों पौधा लगाया गया।

ग्रीन संडे अभियान के तहत लगाये गये नीम, बरगद, पीपल के पौधे 2कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण की स्वच्छता के लिये ग्रीन संडे अभियान का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने वृक्षारोपण में भाग लेने के लिये स्वच्छता कर्मियों को बधाई दी।  अभियान के संयोजक शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि ग्रीन संडे अभियान एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत नीम कॉरिडोर बनाने के साथ विभिन्न जगहों में नीम, बरगद और पीपल के पौधे लगाने का कार्य किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

ग्रीन संडे अभियान के तहत लगाये गये नीम, बरगद, पीपल के पौधे 3स्वच्छता पर्यवेक्षक हरिवंश कुमार की देख रेख में पूरे कार्यक्रम का संचालन हुआ। मौके पर पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र ठाकुर, शिक्षक रंजीत कुँवर, ब्रजकिशोर सिंह, दिनेश सिंह, उदय महतों सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article