अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी तुषार सिंगला,महापौर,उप महापौर ने योग संस्थान में किया योगाभ्यास

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले अंतर्गत कई जगहों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय,  तुषार सिंगला द्वारा बेगूसराय  शहर  के सर्वोदय नगर में स्थित योग संस्थान में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया गया। मौके पर माननीय महापौर नगर निगम,  पिंकी देवी, माननीय उपमहापौर अनिता राय, समादेष्टा बीएमपी-19,  नवजोत सिमी, नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय, जिला खेल पदाधिकारी बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारियों एवं योग संस्थान के योगाचार्य एवं अन्य व्यक्तियों ने भाग लेकर योग किया।

- Sponsored Ads-

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी तुषार सिंगला,महापौर,उप महापौर ने योग संस्थान में किया योगाभ्यास 2जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से प्रत्येक दिन योग करना चाहिए, योग के माध्यम से भी हम बहुत सारे स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को समाप्त कर सकते है।वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा गांधी स्टेडियम बेगूसराय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां योग शिक्षक द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को योग सिखाया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी तुषार सिंगला,महापौर,उप महापौर ने योग संस्थान में किया योगाभ्यास 3इसी प्रकार जिले के सभी पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लोहिया स्वचछ बिहार अभियान के द्वारा डब्लूपीयू पर योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जहां मुखिया, स्वच्छता कर्मियों,  स्वच्छता पर्यवेक्षकां एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Share This Article