समस्तीपुर: पृथ्वीराज चौहान की जयंती में पहुंचे आनंद मोहन,राजद और बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

DNB Bharat Desk

 

कार्यक्रम का उद्घाटन मोहिउद्दीननगर से भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के घटहा टोल में क्षत्रिय चेतना मंच के द्वारा पृथ्वीराज चौहान की 875 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मोहिउद्दीननगर से भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में आनंद मोहन ने भी शिरकत किया कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में आनंद मोहन ने राजद और बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली ।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: पृथ्वीराज चौहान की जयंती में पहुंचे आनंद मोहन,राजद और बीजेपी पर जमकर साधा निशाना 2बीजेपी पर हमला करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि हम मिथिलांचल के लोग हैं । हम जय श्री राम वाले लोग नहीं हैं । हम दशरथ जी का कर्जा नहीं धारे हैं , और ना ही अयोध्या का कर्जा धारे हैं अयोध्या के लोग जय श्री राम का नारा लगाए तो चलेगा , बीजेपी वालों ने तो जय श्री राम को पेटेंट कर लिया है । हम लोग उनमें से नहीं हैं । जैसे गौरी के बिना शिव नहीं , राधा के बिना कृष्ण नहीं , लक्ष्मी के बिना विष्णु नहीं ,  बिना लवली के आनंद नहीं वैसे ही बिना सिया के राम नहीं ।

समस्तीपुर: पृथ्वीराज चौहान की जयंती में पहुंचे आनंद मोहन,राजद और बीजेपी पर जमकर साधा निशाना 3आनंद मोहन इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना था तो हम लोगों ने भी चंदा भेजा था । अक्षत और गीता भी भेजा था । वहां अकेले रामचंद्र जी का ही मूर्ति क्यों लगी , सीता की मूर्ति क्यों नहीं लगी । आनंद मोहन ने कहा कि वह तब तक अयोध्या नहीं जाएंगे जब तक कन्हौरा धाम और सीतामढ़ी में मां सीता का भव्य मंदिर नहीं बन जाता ।

समस्तीपुर: पृथ्वीराज चौहान की जयंती में पहुंचे आनंद मोहन,राजद और बीजेपी पर जमकर साधा निशाना 4आंनद मोहन आरजेडी पर भी खूब भड़ास निकाली । उन्होंने कहा कि अगर दो सीट किसी ने दिया तो हमने भी उन्हें 200 सीट पर अपना समर्थन दिया । आरजेडी कहती हैं कि यह माय की पार्टी है , बाप की पार्टी है । लेकिन हम तो कहते हैं यह माय की पार्टी है और बाप की पार्टी है लेकिन सबसे पहले यह ससुराल की पार्टी है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article