खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मनाया जा रहा तकनीकी सप्ताह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा तकनीकी सप्ताह मनाकर किसानों को खेती के नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जा रही है। तकनीकी सप्ताह आगामी 28 सितंबर तक मनाई जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ रामपाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के आलोक में मंगलवार को तेतरी प्रखंड के डंडारी गांव में  प्राकृतिक खेती के मुद्दे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ विपिन कुमार ने प्राकृतिक खेती के गुणों पर प्रकाश डालते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती में किसी भी रासायनिक खाद, कीटनाशक और बाजारु बीज का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि रासायनिक खाद व कीटनाशक के प्रयोग से  लगभग 70 से 80% उपज प्रभावित हो जाती है। इसके अलावे उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल कम होने से पर्यावरण पर भी इसका कम असर पड़ता है।

खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मनाया जा रहा तकनीकी सप्ताह 2 इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र की विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ बेगूसराय ने कहा प्रकृतिक खेती से नंदिशा ने प्राकृतिक खेती के जरिए पैदा होने वाले खाद्य पदार्थों में ज्यादा पोषण होता है, तथा इसका इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती के कारण पलायन में भी काफी कमी आ रही है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article