जन सुराज ने किया जनसंपर्क सह सम्मान समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य टिंकु राय ने जन संपर्क सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राय ने बताया  कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की विचारधारा एवं नीति सिद्धांत आम जनता के लिए उपयोगी है। बिहार में फैला भ्रष्टाचार, भ्रष्ट परीक्षा नीति समेत कई ऐसे कार्य हैं जिससे बिहारी का भला नहीं हो पा रहा है।

- Sponsored Ads-

इन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर बिहारी की अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी बिहारी का कल्याण नहीं हुआ। आज भी बिहार मजदूर का निर्यातक राज्य बना हुआ है। बिहार में यदि उद्योग धंधे लगाए जाए तो किसी को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। नौकरी की परीक्षा हो या फिर अन्य नियुक्तियां। सभी में सेटिंग का जमाना चल रहा है। इन्होंने कहा कि जनसुराज पार्टी की सरकार बनते ही बिहारी की बात होगी और किसी बिहारी को दूसरे राज्यों में कमाने नहीं जाना पड़ेगा। इन्होंने आम जनता से अपील किया कि अभी तक आप नेताओं को वोट देते रहे हैं।

जन सुराज ने किया जनसंपर्क सह सम्मान समारोह का आयोजन 2अब अपने परिवार एवं बाल बच्चे के लिए वोट कीजिए। जिससे की इनका कल्याण किया जा सके। इसकी जानकारी देते हुए श्री राय ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सागी पंचायत के गॉसयमठ में महेंद्र दास एवं नुरुल्लाहपुर में नवीन कुमार, खोदावंदपुर में देव कुमार , गंगा प्रसाद  जयसवाल एवं पूर्व मुखिया कृष्णदेव चौधरी तथा मेंघौल पंचायत में  पूर्व सरपंच राम किशोर सिंह, बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गाँव मे रामचंद्र पासवान समेत अन्य लोगो को सम्मानित किया गया तथा इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article