मानपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव की घटना
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 65 वर्षीय पिता प्रमोद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है।

घटना मानपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान बिलासपुर गांव निवासी 65 वर्षीय प्रमोद शर्मा रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रमोद शर्मा अपने पुत्र अजय कुमार के साथ जजमान के यहां से काम करके पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में प्रमोद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घायल अजय को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
डीएनबी भारत डेस्क