डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस का हुआ कार्यक्रम

DNB Bharat

डीएम बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस का हुआ कार्यक्रम

डीएनबी भारत डेस्क 

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय तुषार सिंगला (भा0प्र0से0) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला विकास शाखा, बेगूसराय द्वारा वितीय वर्ष-2024-25 में विभिन्न प्रशासनिक भवनों में कराये जाने वाले अनुरक्षण एवं मरम्मति से संबंधित कार्यों की प्राथमिकता सूची एवं विद्युतीकरण कार्यों के अनुमोदन हेतु बैठक आयोजित की गयी।

- Sponsored Ads-

उक्त बैठक में अपर समाहर्त्ता, सिविल सर्जन, एडीएम पीजीआरओ, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडलाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपाल अभियंता विद्युत प्रमंडल एवं जिलास्तरीय अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल एवं जेईई को निदेश दिया गया कि जिले में अवस्थित सभी सरकारी भवनों का कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता द्वारा संयुक्त रूप से 15 दिनों में निरीक्षण कर आने वाले व्यय के सम्बंध में प्राकल्लन राशि का ब्योर दें।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी, बेगूसराय ने विद्युत कार्यपालक अभियंता बरौनी और बेगूसराय को निदेश दिया कि विद्युतीकरण से सम्बंधित सभी समस्याओं को जल्द से जल्द सुधार लें। विद्युतीकरण को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

इसके अलावे सभी सरकारी कार्यालयों में लाईटिंग बोर्ड की व्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों के लिए सरकारी कार्यालयों में बैठने की व्यवस्था को सुदृढ़ कराने का भी निदेश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि कार्यालय व्यय को सही समय से खर्च किया जाय एवं कार्यालय में होने वाले छोटे-मोटे कार्यों को ससमय निपटाया जाय।

जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला ने निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले रिर्पोट एवं प्राकल्लन के बाद प्राथमिकता के आाधार पर अनुरक्षण एवं मरम्मति का कार्य किया जायेगा। साथ ही, सभी सरकारी भवनों में विद्युतीकरण से सम्बंधित कार्य समय पर निपटाने का निदेश कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, दरभंगा को भी दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article