समस्तीपुर मंडल में ‘स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता उत्सव महोत्सव’ के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

DNB Bharat Desk

“स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता उत्सव महोत्सव” के अंतर्गत समस्तीपुर मंडल में  भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक हस्ताक्षर अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत की गई। इस अवसर पर मंडल कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा तथा वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति चेतना जागृत करना है, साथ ही सभी को “स्वच्छ भारत मिशन” में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित करना है। इस अभियान के माध्यम से सभी स्टेशनों, कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा गंदगी के उन्मूलन में सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा द्वारा की उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिला कर की गई, जिसमें यह संकल्प लिया गया कि वे न केवल अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखेंगे, बल्कि अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

“स्वच्छता सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।”“स्वच्छ वातावरण से न केवल कार्य क्षमता बढ़ती है, बल्कि एक सकारात्मक सोच भी विकसित होती है।” “स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में हम सभी की सहभागिता आवश्यक है।” “रेलवे परिसर को गंदगी से मुक्त रखने के लिए हमें सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा।” हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत मंडल के सभी कार्यालयों, स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जहाँ कर्मचारी एवं यात्री स्वेच्छा से हस्ताक्षर कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शा रहे हैं।

समस्तीपुर मंडल में 'स्वतंत्रता दिवस स्वच्छता उत्सव महोत्सव' के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ 3इस आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने हस्ताक्षर के माध्यम से स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और एक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्यवर्धक भारत के निर्माण की दिशा में सहयोग करने का संकल्प लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article