बेगूसराय नगर विधायक कुन्दन कुमार ने किया एक साथ दो सड़क का शिलान्यास

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने रविवार को वीरपुर प्रखंड अंतर्गत दो सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक द्वारा डीहपर पंचायत में फ़ुचो सिंह के घर से अरुण सिंह के घर तक की सड़क तथा करीम टोला से फ़ुचो सिंह के घर तक की सड़क का शिलान्यास किया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में यहां के ग्रामीण लंबे समय से इन दो जर्जर सड़कों के जीर्णोद्धार हेतु आशावान्वित थे,निश्चित रूप से आज इन सड़कों का शिलान्यास होने के उपरांत निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।

बेगूसराय नगर विधायक कुन्दन कुमार ने किया एक साथ दो सड़क का शिलान्यास 2मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, जिला महामंत्री कुंदन भारती, नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम, मंडल महामंत्री राकेश कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुंदन जोशवा, शक्ति केंद्र प्रमुख ब्रजेश कुमार, मुखिया राजीव कुमार, दीपक कुमार, भाजपा के अमित कुमार पप्पू, चक्रवर्ती झा, रंजीत कुमार सिंह पप्पू, अरविंद सिंह, अनिल अकेला, मन्टुन चौधरी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article