बीडीओ आफताब आलम, सीओ सुभाष कुमार चौधरी PHED एसडीओ एमडी हमरुद्दीन रहे मौजूद।
डीएनबी भारत डेस्क
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार वेन प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहां अभियान बसेरा-2 के तहत 21 भूमिहीन परिवारों के बीच तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा वितरित किया गया। इस दौरान बीडीओ आफताब अहमद, सीओ सुभाष कुमार चौधरी और प्रखंड प्रमुख रंजू देवी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जिन परिवारों के पास अपनी जमीन नहीं है, उन्हें जमीन उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बड़े पैमाने पर भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया है, ताकि वे अपनी जमीन पर पक्का मकान बनाकर सम्मानपूर्वक जीवन बिता सकें। वहीं, राज्य का खजाना खाली होने के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने में पैसा आता भी है और विकास कार्यों पर खर्च भी होता है। यह एक सतत प्रक्रिया है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का वेतन शायद विदेश से आता है, अगर भारत से आता तो उन्हें राज्य की वित्तीय व्यवस्था की जानकारी होती।वहीं, एके-47 से गोली चलाने की घटना को लेकर मंत्री ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है और उसी के अनुरूप सरकार काम कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क