समस्तीपुर: घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद भी राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं, सुशासन पर उठे सवाल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:घूसखोरी का वीडियो वायरल हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत गया लेकिन न ही वायरल वीडियो की जांच और न ही आरोपी पर कारवाई की गई है। मामला ताजपुर अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राॅबिन ज्योति का है। कर्मचारी का आवास ताजपुर अंचल के पास ही नेशनल हाईवे-चकपहाड़ रोड में है जहां अंचल के शादीपुर के चंदन कुमार सिंह अपने जमीन का दाखिल-खारिज, खाता-खेसरा आनलाइन करने के लिए मांगा जा रहा 25 हजार रूपए घूस के एवज में 10 हजार रुपए कर्मचारी को दे रहे हैं।

- Sponsored Ads-

वीडियो में दोनों पक्षों का वार्तालाप भी सुनाई दे रहा है जिसमें कर्मचारी शेष बचे 15 हजार रूपये भी मांग रहे हैं। यह वीडियो सोशल साईट्स पर खूब वायरल हुआ। चर्चानुसार जिला के वरीय अधिकारी द्वारा सीओ को वायरल वीडियो की जांच कर कारवाई के लिए भी निर्देशित किया गया लेकिन सप्ताह बीत गया वायरल वीडियो की न जांच और न ही कारवाई हुई। भाकपा माले जांच टीम ने भी वायरल वीडियो को सौ फीसदी सच कहकर घूसखोर कर्मचारी को बर्खास्त करने की मांग आलाधिकारियों से की है। वीडियो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा जारी टाॅल फ्री नंबर पर भी डाला गया है फिर भी कोई कारवाई नहीं दिख रहा है।

समस्तीपुर: घूसखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद भी राजस्व कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं, सुशासन पर उठे सवाल 2सोशल साईट्स पर आरोपी कर्मचारी द्वारा खुद को बचने की नियत से घूस देने वाला व्यक्ति के नाम मैनेज पत्र लिखकर भेजा गया था, संयोग से वह पत्र भी वायरल हो रहा है और वीडियो का शत प्रतिशत सही होने को प्रमाणित कर रहा है।वही भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने सुशासन की सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा से वायरल वीडियो की जांच कर घूसखोरी के आरोपी ताजपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी राॅबिन ज्योति को बर्खास्त कर सुशासन की सरकार के लिए नजीर पेश करने की मांग की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article