पटना में क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड वर्कशॉप का आयोजन, दिल्ली से आए विशेषज्ञ ने सिखाईं खेल की बारीकियां

DNB Bharat

पटना में क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड वर्कशॉप का आयोजन, दिल्ली से आए विशेषज्ञ ने सिखाईं खेल की बारीकियां

 CCCC 12.0 के दूसरे चरण में क्वॉलिफाई करने वाली टीमों ने लिया भाग
 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की पहल

डीएनबी भारत डेस्क 

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा पटना में आवासीय छात्रावास के छात्रों के लिए छह दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मशहूर क्रॉसवर्ड विशेषज्ञ विनायक एकबोटे और संजीव वर्मा ने छात्रों को क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड की बारीकियां सिखाईं।

- Sponsored Ads-

पटना के गायघाट में स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर 10+2 अनुo जाति बालिका आवासीय स्कूल में आयोजित कार्यशाला में दरभंगा, औरंगाबाद, पटना, मधेपुरा, मोतिहारी और गया समेत कुल 10 टीमों ने भाग लिया। सोमवार से शुरू हुई कार्यशाला में डिजिटल प्रेजेंटेशन, क्विज, वर्कशीट, बुक रीडिंग और ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड के साथ-साथ अंग्रेजी शब्दकोष वर्धन पर भी विशेषज्ञों ने सेशन्स लिए। कार्यशाला के अंतिम दिन शनिवार को छात्रों का मूल्यांकन किया जाएगा।

प्राधानाचार्य डॉ बीरेंद्र कुमार विनय, विभाग की ओर से ब्लॉक वेल्फेयर ऑफिसर (मुख्यालय) मंजू कुमारी, विभिन्न स्कूलों से आए नोडल शिक्षक कार्यशाला में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि CCCC 12.0 में अम्बेडकर स्कूल की कुल 26 टीमों ने दूसरे चरण के लिए क्वॉलिफाई किया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article