बेगूसराय में ऐतिहासिक राज्य स्तरीय किसान महासभा का होगा आयोजन

DNB Bharat

किसान समागम में बेगूसराय में किसान सभा का राज्य सम्मेलन करने का लिया गया अहम निर्णय, देश स्तर के किसान नेता होंगे शामिल।

डीएनबी भारत डेस्क 
किसान समागम को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव अशोक प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों का जमकर आलोचना करते हुए केंद्र सरकार को किसानों का दुश्मन करार दिया। 28 फरवरी 2016 को मोदी सरकार ने घोषणा किया था कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी।

परन्तु सच्चाई यह है कि आज किसानों की आमदनी दुगुनी के बदले आधी हो गई है। कार्पोरेट घराना सस्ते दामों पर किसानों से गेहूं व अन्य फसलें खरीद कर दुनिया में महंगे दामों पर बेचकर अकुत मुनाफा बटोर रही है। इसके लिए किसानों की समस्या को लेकर बेगूसराय में राज्यृ स्तरीय किसान महासभा का राज्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

किसान समागम में बेगूसराय में किसान सभा का राज्य सम्मेलन आयोजित करने का सर्वसम्मत अहम निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव अशोक प्रसाद सिंह ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों के साथ शोषण किया जा रहा है। किसान को उनकी मेहनत के अनुरूप कुछ भी नहीं मिल रहा है। बावजूद किसान खेती से जुड़ने को विवश हैं। उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध करने की दिशा में केन्द्र सरकार पूरी तरह विफल है।

इसलिए राज्य सम्मेलन में केन्द्र सरकार के विरूद्ध कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सम्मेलन के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के सभी राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे। इसके लिए तैयारी आरंभ कर दी गई है। किसान समागम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार गणेश शंकर सिंह ने की।

गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2500 प्रति क्विंटल के बदले ₹2125 प्रति क्विंटल का ऐलान किया। उन्होंने बिहार सरकार से मांग किया है कि गेहूं अधिप्राप्ति में कम से कम ₹300 प्रति क्विंटल गेहूं पर किसानों को बोनस दिया जाए। उन्होंने किसान सभा का अगला राज्य सम्मेलन बेगूसराय में आयोजित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल किसान महापंचायत में 50000 किसानों का जुटान होगा।

किसान महापंचायत को संयुक्त किसान मोर्चा के सभी प्रमुख राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे। बेगूसराय का किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगा। किसान समागम में सर्वप्रथम कार्यकारी जिला सचिव दिनेश सिंह ने शोक प्रस्ताव पेश किया और अगले कार्यक्रम की घोषणा की। बेगूसराय कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह ने ऐतिहासिक किसान महापंचायत की तैयारी में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मौके पर किसान नेता अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजीव सिंह, राम नरेश महतो, राम नरेश राय, संजीव पासवान, सुबोध पासवान, अशोक राय, अशोक महतो, मनोज कुमार यादव, मो सरफराज, राम प्रमोद सिंह, आनंद प्रसाद सिंह, मो मुजाहिद हसन, रामाधार कुमार, राम कुमार महतो, दिलीप पासवान, बिनोद यादव, प्रमोद सहनी, पारितोष कुमार, राम शंकर सिंह, शंकर शर्मा, परशुराम सिंह, अशोक कुमार महतो, महेश प्रसाद सिंह, नागेश्वर महतो, नागेंद्र राय आदि ने राज्य सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article