जिला अतिथि गृह में बेगूसराय भाजपा कोर कमेटी की हुई बैठक

DNB Bharat Desk

एनबी भारत डेस्क

भाजपा बेगूसराय जिला कोर कमेटी की बैठक प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा की अध्यक्षता में जिला अतिथि गृह बेगूसराय में आहूत की गई। बैठक में मुख्य रूप से सक्रिय सदस्यता, पार्टी के आगामी कार्यक्रम सहित सभी विधानसभाओं में होने वाली बैठक को लेकर चर्चा की गई। मौके पर प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि सांगठनिक कार्यों के निष्पादन को लेकर बेगूसराय भाजपा की कार्यशैली काफी सक्रिय रहती है  सदस्यता अभियान में बेगूसराय ने काफी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अब पार्टी का अगला लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को सक्रिय सदस्य बनाने का है ।भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में बिंदु-बार सभी चीजों पर चर्चाएं की गई एवं आगामी कार्य योजना की रणनीति बनायी गयी। राजीव वर्मा ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान में बेगूसराय भाजपा के सभी कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं एवं जिस तरह से सदस्यता अभियान में बेगूसराय बिहार में चौथे नंबर पर रहा था ठीक उसी प्रकार सक्रिय सदस्यता अभियान में भी बेगूसराय अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराएगा।

- Sponsored Ads-

जिला अतिथि गृह में बेगूसराय भाजपा कोर कमेटी की हुई बैठक 2पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन के व प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए सभी सांगठनिक कार्य को तत्परता से करते हैं  । जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू ने बताया कि सक्रिय सदस्यता के अभियान को लेकर तेघरा विधानसभा ,साहेबपुर कमाल विधानसभा एवं बेगूसराय विधानसभा में बैठक हो चुकी है अन्य विधानसभा में भी बैठक का दौर लगातार जारी है।

कोर कमेटी के बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ,जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ,पूर्व विधायक ललन कुँवर ,जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार ,विकास कुमार ,मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला महामंत्री राकेश पांडे, कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सनी डिप्टी मेंयर अनिता राय  भाजपा नेता डॉक्टर सुरेश प्रसाद राय मौजूद थे

एनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article