बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट बाजार की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट बाजार की है। मृत महिला की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट के रहने वाले सागर तांती की पत्नी राधा देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आज राधा देवी सुबह घर से पैदल ही बाजार जा रही थी।तभी रास्ते में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने महिला को कुचल दिया।हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3फिलहाल मौत की खबर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। वहीं स्थानीय लोगों की घटना की सूचना बरौनी थाना पुलिस को दी। मौके पर बरौनी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article