बेगूसराय में स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डुबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गंगा स्नान करने दौरान गंगा में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट की है। मृतक युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले मोहन कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। परिजनों बताया है कि मोहन कुमार गुप्ता अपने दोस्तों के साथ अयोध्या गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आए थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डुबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2गंगा स्नान करने के दौरान मोहन कुमार गुप्ता का पेड़ फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। डूबते देखा वहां के लोगों ने बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन मोहन कुमार गुप्ता को बचा नहीं सका और डूब गया। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाना पुलिस को दिए मौके पर तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी के पानी से शव को बरामद किया।

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान गंगा नदी में डुबने से एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मोहन कुमार गुप्ता आयुर्वैदिक कॉलेज में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करता था। इस मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम बचा हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article