कैमूर जिला पुलिस ने माह के भीतर चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद, 17 चोर गिरफ्तार

DNB Bharat

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर की गई कार्यवाई में मिली पुलिस को बड़ी सफलता

एक माह के भीतर चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद, 17 चोर गिरफ्तार

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर कैमूर जिले से आ रही है जहां एक माह के भीतर चोरी हुई 21 मोटरसाइकिल को कैमूर पुलिस ने बरामद कर 17 मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने दुर्गावती थाने में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि जिले भर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनायें सामने आ रही थी।

जिसे बरामद करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसमें डीआईयू की टीम भी शामिल थी। इसी क्रम में दुर्गावती पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना मिली थी की नया एक बाइक चोरी हुआ था जिसमें एक गिरोह का सरगना है जो घूम रहा है। जिस दिन बाइक चोरी हुआ था उसी दिन का हमें एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें मिलान किया गया तो उसमें से मुख्य सरगना ब्रजेश चौहान को गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

जो उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला का रहने वाला है। बृजेश चौहान से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने गिरोह के बाकी लोगों का नाम बताया जिसमें एक सोनभद्र जिले का रहने वाला सहयोगी अशोक कुमार बताया गया। पुलिस ने अशोक कुमार को भी गिरफ्तार किया और जब उससे पूछताछ किया तो इसके जरिए कुल पांच मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया।

इन पांचो अपराधियों में तीन बिहार के तथा दो यूपी के रहने वाले हैं जिनका अच्छा खासा आपराधिक इतिहास भी है। हम लोग यूपी पुलिस के भी संपर्क में है जितने भी लोग शामिल है उनका ब्योरा प्राप्त कर सभी लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कैमूर संवाददाता देवव्रत तिवारी

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article