प्रखंड के अंबा पंचायत में लगभग 35 लाख की लागत से दो सामुदायिक भवन व एक छठघाट सीढ़ी का नालंदा सांसद किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के रहुई प्रखंड क्षेत्र इलाके के अंबा पंचायत के देकपूरा गांव में 35 लाख की लागत से बने दो सामुदायिक भवन एक छठघाट सीढ़ी का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार ,एमएलसी रीना यादव भी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

उद्घाटन के मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार लगातार जिले के सभी पंचायत में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं। जिससे ग्रामीणों को अन्य कामों में काफी सहूलियत मिलेगी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article