शिक्षण कार्य से पुनीत कार्य दूसरा नहीं हो सकता – मजहर आलम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

जेनिथ सेंट्रल स्कूल धरमपुर चकनूर रोड समस्तीपुर के प्रांगन में देश के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गयी एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर मज़हर आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

- Sponsored Ads-

अध्यक्षीय भाषण में विद्यालय के डायरेक्टर मज़हर आलम ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को उनके गौरवमई कार्य का एहसास दिलाते हुए उन्हें समाज निर्माता की संज्ञा दी तथा कहा कि इस से अधिक पुनीत कार्य दूसरा कोई नहीं हो सकता है। आपके अच्छे गुणों का प्रभाव समाज की आनेवाली पीढ़ियों पर पड़ता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राध्यापक मज़हर आलम, उज़्मा आफ़ीफ़ा, पिंटू कुमार, एम हसन, शगुफ्ता प्रवीण, सदकीन प्रवीण, शिफा, नादरा, अंशु, शिल्पा, अंकित, मोहम्मद हाफिज आदि उपस्थित रहे ।

समस्तीपुर से अफरोज आलम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article