बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में जदयू सदस्यता अभियान तेज, 6 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

DNB Bharat Desk

नालंदा-बिहार शरीफ के आईएम हॉल में रविवार को जदयू द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने किया। इस मौके पर जदयू के रास्ट्रीय महासचिव ई सुनील कुमार विधान पार्षद रीना यादव ,नालंदा के सांसाद कौशलेन्द्र कुमार शामिल हुए।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर नालंदा के सांसाद कौशलेन्द्र कुमार ने बताया की बिहार में 1 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है. जिसमे नालंदा जिला में 6 लाख सदस्य बनाना है। सांसद को 50 हजार से 1 लाख तक ,विधयक को 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके लिए 14 दिसंवर से 15 जनवरी 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है।

बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में जदयू सदस्यता अभियान तेज, 6 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य 2उन्होंने बताया की पिछले वार नालन्दा जिला में सबसे अधिक सदस्य बनाया गया था इस वार भी सबसे अधिक सदस्य बनाया जाएगा। जिससे हमारी पार्टी और भी अधिक मजबूत होंगी. सदस्यता अभियान के दौरान महिलाओं के ऊपर ज्यादा फोकस होगी क्योंकि इस बार जदयू को बिहार में प्रचंड बहुमत मिला है तो इसमें कहीं ना कहीं आधी आबादी का अहम योगदान है.

Share This Article