नीट मॉक में खोदावंदपुर की मौसम ने लहराया परचम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

विगत 21 अगस्त को हुए नीट मॉक की ऑनलाइन परीक्षा में परियोजना बालिका प्लस टू विद्यालय मेघौल की छात्रा मौसम कुमारी ने राज्य स्तर पर सफलता का परचम लहराया है। मौसम कुमारी को शत प्रतिशत अंक मिले हैं। मेघौल गांव स्थित वार्ड 4 निवासी कन्हैया सिंह एवं कंचन देवी की पुत्री मौसम के इस सफलता से उसके परिजनों एवं स्कूल के शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

- Sponsored Ads-

परियोजना बालिका प्लस टू विद्यालय मेघौल में इंटर विज्ञान छात्रा मौसम कुमारी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार, वरीय शिक्षक कृष्ण मोहन झा, डॉ प्रेमा कुमारी, अभिजीत कुमार, वेद प्रकाश, विशाखा एवं श्री कांत को दिया है।

मौसम कुमारी की इस सफलता से उसके पिता कन्हैया सिंह एवं माता कंचन देवी काफी प्रफुल्लित हैं। वहीं दूसरी ओर परियोजना बालिका प्लस टू विद्यालय मेघौल के शिक्षकों ने मौसम कुमारी को मिठाई खिलाकर उसकी हौसलाफजाई की है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article