बेगूसराय के जनप्रतिनिधियों का रवैया शिक्षा के प्रति बेहद उदासीन- अभाविप

DNB Bharat

छात्र छात्राओं का भविष्य बर्बाद करने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री का एबीवीपी ने किया पुतला दहन

डीएनबी भारत डेस्क 

अभाविप बरौनी इकाई के द्वारा स्नातक में छात्र छात्राओं का नामांकन नहीं होने के कारण बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन एपीएसएम कॉलेज में किया गया। जिसका नेतृत्व नगर मंत्री आनंद कुमार एवं कॉलेज मंत्री अभिषेक कुमार ने किया। मौके पर उपस्थित एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आलोक कुमार ने कहा कि जो बिहार कभी शिक्षा का केंद्र हुआ करती थी आज उस बिहार की शिक्षा व्यवस्था गर्त में मिला हुआ है। सरकार का नजर सिर्फ वोट बैंक पर है उनका शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कोई मंशा नहीं है। सरकार उच्च शिक्षा को लेकर तमाम तरह के दाबे करते हैं लेकिन धरातल पर कुछ नजर नही आता है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के जनप्रतिनिधियों का रवैया शिक्षा के प्रति बेहद उदासीन- अभाविप 2

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जिला बेगूसराय में हजारों छात्र छात्रा का नामांकन स्नातक प्रथम खण्ड में नहीं हुआ। एबीवीपी लगातार सरकार से मांग कर रही है कि सभी छात्र छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित हो ताकि आम गरीब छात्र छात्राएं भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। नगर मंत्री आनंद कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिले में करीब 30 लाख की आबादी है हर साल हजारों की संख्या में छात्र छात्रा इंटर पास कर रहे हैं परंतु चंद डिग्री कॉलेज के भरोसे उनकी उच्च शिक्षा जारी है।

बेगूसराय के जनप्रतिनिधियों का रवैया शिक्षा के प्रति बेहद उदासीन- अभाविप 3

इस दौरान कई छात्र-छात्राएं ऐसे भी होते हैं जो महंगी और सुलभ शिक्षा ना होने के कारण उच्च शिक्षा से वंचित हो जा रहे हैं। साथ ही साथ हर 100 में 70 नामांकन दूसरे जिले के छात्र छात्राओं का हो रहा है।जो कभी वर्ग करने महाविद्यालय नहीं आते हैं। वर्तमान में बेगूसराय के हजारों छात्र छात्राओं का नामांकन नहीं हुआ है। एबीवीपी मांग करती है कि जल्द से जल्द नामांकन हो अन्यथा हम सब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

मौके पर नगर मंत्री आनंद कुमार एवं नगर मंत्री जितेंद्र कुमार ने कहा कि बेगूसराय के जनप्रतिनिधियों का शिक्षा के रवैया बेहद उदासीन है। जनप्रतिनिधियों को शिक्षा से कोई मतलब नही है। इन कुछ महीनों में यूनिवर्सिटी के द्वारा खाश कर बेगूसराय के छात्र छात्राओं के साथ बेहद सौतेला पन सा व्यवहार पर किया गया है। इसके बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधियों का जुवान नहीं खुला। शिक्षा के प्रति इसी तरह उनका रवैया रहा तो एबीवीपी इनके खिलाफ भी आंदोलन करेगी। मौके पर कॉलेज मंत्री अभिषेक कुमार, कॉलेज सह मंत्री सोनू कुमार, एसएफडी प्रमुख अमन आनंद, अजय कुमार, रवि कुमार, रोहित कुमार, विकास कुमार झा, अजय कुमार, आलोक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article