गया में बाइक से जा रहे दंपति को अपराधियों ने मारी गोली,पत्नी के सीने में लगी गोली, घटना स्थल पर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

DNB Bharat

गया में बाइक से जा रहे दंपति को अपराधियों ने मारी गोली,पत्नी के सीने में लगी गोली, घटना स्थल पर मौत, छानबीन में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर गया से आ रही है जहां बाइक से जा रहे दंपति को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया जहां बाइक पर बैठी महिला की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई, मृत महिला की पहचान चाकन्द थाना क्षेत्र के सोधना गांव की रहने वाली अमीषा कुमारी के रूप में हुई है, घटना चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा के समीप कुकरा पुल के पास हुई है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते हैं चंदौती थाना सहित कई थाने के पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है वहीं एफएसएल की टीम भी पहुंच कर छानबीन कर रही है। फिलहाल मृतक के पति ने जहानाबाद के रहने वाले जितेंद्र कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है

- Sponsored Ads-

मृतक महिला के पति विजय कुमार ने बताया कि पूर्व में हम लोग जहानाबाद में एक किराए के मकान में रहते थे और आरोपी जितेंद्र कुमार भी साथ मे रहता था, जब वहां से हम लोग किराए के मकान को खाली करना चाहा तो जितेंद्र कुमार खाली करने के लिए मना करता था,आरोपी जितेंद्र कहता था कि साथ मे रहो, कमरा खाली करोगे तो गोली मार देंगे, मृतक पति ने बताया कि फिलहाल हम लोग चाकन्द पंचायत के सोधना गांव में रह रहे थे और एक दुकान चलाते थे। किसी काम से हम लोग गया आ रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दिया, उन्होंने आशंका जताया है की गोली हमें मारने के लिए चलाई गई थी लेकिन गोली हमारी पत्नी को लग गई।

वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी जावेद अंसारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है मृतक के पति से बयान लिया जाएगा उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article