नालंदा: सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में गोतिया विवाद में महिला सिपाही समेत 3 घायल, घर के बाहर बैठे लोगों को ऑटो से रौंदा, बिहार पुलिस की जवान भी घायल

DNB Bharat Desk

सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में गोतिया विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली घरेलू विवाद के बाद तेज रफ्तार ऑटो से तीन लोगों को कुचलने और फिर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक महिला सिपाही समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

 घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि परिवार में चल रहे घरेलू विवाद के दौरान पहले एक महिला के साथ मारपीट की गई थी। इसी मामले की जानकारी मिलने पर उसकी दो बेटियां अपनी मां को देखने गांव पहुंची थीं।परिजनों के मुताबिक सुबह के समय सरिता कुमारी, बुद्धन राम और सविता कुमारी घर के पास बैठे हुए थे। 

नालंदा: सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में गोतिया विवाद में महिला सिपाही समेत 3 घायल, घर के बाहर बैठे लोगों को ऑटो से रौंदा, बिहार पुलिस की जवान भी घायल 2तभी उनका भतीजा तेज रफ्तार में ऑटो लेकर पहुंचा और तीनों को टक्कर मार दी। आरोप है कि ऑटो से कुचलने के बाद आरोपियों ने घायल लोगों के साथ मारपीट भी की।घायलों में शामिल सविता कुमारी बिहार पुलिस की जवान हैं, जो वर्तमान में बगहा में पदस्थापित हैं और छुट्टी लेकर अपनी मां को देखने गांव आई थीं।

घटना के बाद नालंदा: सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में गोतिया विवाद में महिला सिपाही समेत 3 घायल, घर के बाहर बैठे लोगों को ऑटो से रौंदा, बिहार पुलिस की जवान भी घायल 3स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्थावां अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article