स्कूल के फील्ड में सरकारी भवन निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, मार्च निकाला

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिलांतर्गत बिहार प्रखंड के राणाबीघा कौसुक स्कूल फील्ड के जमीन पर सरकारी भवन बनवाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है, तभी तो मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले एक विशाल प्रदर्शन नालंदा जिला अधिकारी के समक्ष किया गया। प्रदर्शन श्रम कल्याण के मैदान से शुरू होकर नालंदा जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। इस विशाल प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राणाबीघा स्थित कोसुक का फील्ड 1957 ईस्वी से खेल के मैदान के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन अचानक अभी खेल के मैदान पर कमीशन खोरी के फेर में स्कूल फील्ड पर सरकारी भवन बनाने की योजना जारी कर दिया है।

- Sponsored Ads-

इस फील्ड के लिए हमारे पूर्वज लोग जमीदर से संघर्ष करके सर्च के आधार पर रजिस्ट्री कराने का काम किया लेकिन आज जिला प्रशासन बलपूर्वक अवैध तरीके से कब्जा कर उसपर सरकारी भवन का निर्माण कराना चाहते हैं इसीलिए राणाविघा सिपाह और कोसुक गांव के लोग एकत्रित होकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकारी भवन का जो प्रस्ताव है उसे अभलंब वापस लिया जाए और इस फील्ड को सरकारी स्तर पर सौंदर्यीकरण करने करने का काम करें।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर प्रशासन का यही रवैया रहा तो हम लोग कलेक्ट्रेट को चलने नहीं देंगे। फील्ड में किस नियम के तहत सरकारी भवन का निर्माण किया जा रहा है इसका जवाब जिला प्रशासन देने का काम करें। अगर स्थानीय प्रशासन इस योजना को वापस नहीं लेती है तो 3 गांव के लोग आगे भी चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करने का काम करेंगे। इतना ही नहीं नेशनल हाईवे को भी परमानेंट जाम कर देंगे।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article