बेगूसराय में होटल से युवक का शव पुलिस ने किया बरामद,इलाके में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

 

सिंघौल थाना क्षेत्र के सावित्री विवाह भवन स्थित होटल की है। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया के रहने वाले प्रेम कुमार उर्फ सलामकुरिया के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक होटल से युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। वही युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के सावित्री विवाह भवन स्थित होटल की है। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया के रहने वाले प्रेम कुमार उर्फ सलामकुरिया के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि प्रेम कुमार उर्फ सलामकुरिया पिछले 3 दिन से घर से लापता था। वह घर से बेगूसराय का कर निकाला था लेकिन घर वापस नहीं लौटा था। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि फिर बाद में जिस होटल में प्रेम कुमार उर्फ सलामपुरिया ठहरा था। उसे होटल के मैनेजर के द्वारा बलिया में आकर सूचना दिया की होटल का रूम बंद कर पिछले तीन दिन से नहीं लौटा है।

बेगूसराय में होटल से युवक का शव पुलिस ने किया बरामद,इलाके में मचा हड़कंप 2और होटल के रूम से बहुत ज्यादा बदबू आ रहा है। आनन फानन में परिजन होटल पहुंचकर इसकी सूचना सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर जब होटल के रूम के दरवाजा तोड़ा गया था तो उसे रूम में उसका पंखे से लटका हुआ शव को पुलिस ने बरामद किया।

बेगूसराय में होटल से युवक का शव पुलिस ने किया बरामद,इलाके में मचा हड़कंप 3वहीं पुलिस का कहना है कि युवक के द्वारा होटल के रूम में ही तीन दिन पहले ही गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article