वीरपुर पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 
गूप्त सुचना के आधार पर मंगलवार को छापे मारी कर वीरपुरे पुलिस ने 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

बेगूसराय जिला अंतर्गत वीरपुर थाना में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारी अंजलि कुमारी, कुमारी प्रियंका और माया कुमारी ने संयुक्त रूप से गूप्त सुचना के आधार पर वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 11 के निवासी बेचन सहनी की पत्नी कलाबती देवी को 15 लीटर अवैध देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि कलाबती देवी अवैध रूप से शराब की धंधा करने के अपराध में तीसरी बार जेल गई है। इसके पती बेचन सहनी भी शराब कारोबार करने में पांच बार जेल गया है। आश्चर्य तो यह है कि इसकी पुत्री को भी वीरपुर पुलिस ने शराब कारोबार अपराध में रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article