बेगूसराय रोसड़ा एसएच 55 मुख्यपथ पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय रोसड़ा एसएच 55 मुख्यपथ पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना क्षेत्र के करख गांव निवासी स्व. लक्ष्मण महतो का 40 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार कुमार है।

घटना रविवार की शाम मेघौल गांव स्थित पानी प्लांट के समीप घटी। स्थानीय लोगो ने बताया कि वाइक सवार मृतक चंदन खोदावंदपुर बाजार से कुछ समान खरीदकर अपने घर जा रहा था।

तभी घटना स्थल पर उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिस घटना में घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। खोदावंदपुर पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त बाइक को कब्जे में कर लिया। साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article