बेगूसराय में नीजी स्कूल के शिक्षक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की संदिग्ध व्यवस्था में मौत हो गई। शिक्षक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं शिक्षक की मौत के बाद शिक्षकों समूह के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर की है।

- Sponsored Ads-

मृतक शिक्षक की पहचान रोहतास जिले के रहने वाले स्वर्गीय सत्येंद्र राय का पुत्र विशाल कुमार राय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक विशाल कुमार राय डॉन बॉस्को स्कूल के प्राइवेट शिक्षक थे। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक विशाल कुमार राय खाना पीना खाकर अपने रूम में स्कूल में ही सोने चला गया।

अचानक जब छात्र उसे जगाने के लिए गया तो अंदर से उसका रूम लगा हुआ था। छात्र के द्वारा शिक्षक को काफी जगाने का प्रयास किया गया। लेकिन वह अपना रूम नहीं खोला। फिर बाद में खिड़की से झांककर छात्र ने देखा तो शिक्षक विशाल कुमार राय अपने बेड पर अर्धनग्न पड़ा हुआ है।

आनन फानन में स्कूल के सभी शिक्षकों ने रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बेहोश अवस्था में शिक्षक विशाल कुमार राय को उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्कूल प्रशासन के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी।

मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि शिक्षक विशाल कुमार राय की मौत कैसे हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस और एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article