नालंदा: ब्लैकमेल से तंग होकर विवाहिता ने किया आत्महत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़की मलामा गांव में एक महिला का शव उसके मायके में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृत महिला की पहचान सरस्वती देवी के रूप में हुई है, जो सरमेरा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव निवासी चंदन सिंह की पत्नी थी।

नालंदा: ब्लैकमेल से तंग होकर विवाहिता ने किया आत्महत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 2सरस्वती देवी की मां का आरोप है कि उनकी बेटी और दामाद के बीच विवाद चल रहा था। एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया और उनके निजी फोटो को लेकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे सरस्वती देवी काफी परेशान थी।

नालंदा: ब्लैकमेल से तंग होकर विवाहिता ने किया आत्महत्या, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 3पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article