बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, गोली लगने से एक बच्ची घायल 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां बेखौफ अपराधियों ने  ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।वही ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 

जबकि ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक  बच्ची को गोली लग गई।जिससे  बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में  बच्ची को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के महजी रामदीरी गांव की है। घायल बच्ची की पहचान महजी रामदीरी गांव के रहने वाले कैलाश कुमार की पुत्री जानकी कुमारी के रूप में हुई है। 

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, गोली लगने से एक बच्ची घायल  2इस घटना के संबंध में कैलाश कुमार ने बताया है कि अपने खेत पर थे तभी तीन की संख्या में अपराधी आया। और ताबड़तोड़ मुझ पर गोली चलाना शुरु कर दिया। उन्होंने बताया है कि गोली चलते ही हम इधर-उधर भागने लगे उतना ही देर में खेत पर खड़ी मेरी पुत्री थी उसी को गोली लग गई। जिससे मेरी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया है कि गांव के ही रहने वाले सभी अपराधी है और बेवजह खेत पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे थे।

 उन्होंने बताया है कि मुझे मारने के लिए सभी अपराधी आए थे लेकिन गोली चलते ही हम किसी तरह उस जगह से भाग गए। लेकिन मेरी पुत्री को गोली लग गई। उन्होंने बताया तकरीबन 15 से 20 राउंड  अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, गोली लगने से एक बच्ची घायल  3फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर घायल बच्ची को  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कर जहां इलाज चल रहा है फिलहाल मटिहानी थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।वही इस घटना के बाद पूरे परिवार डर के माहौल में जीने को मजबूर है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article