वीरपुर यूको बैंक में चोरी करने का प्रयास करने वाले युवक की हुई पहचान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर सुरहा चौक के पास अवस्थित यूको बैंक में रविवार को देर रात में चोरी करने कि नियत से भिंडी लेटर को तोर बैंक में घुस चोरी करने से संबंधित प्रयास करने वाले युवक की पहचान होते  हीं पुलिस ने उक्त यूवक को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उक्त चोर का पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 5 के गणेश यादव के पुत्र रौशन कुमार के रूप में किया गया।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो रौशन कुमार ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि मेरा बाइक रोड एक्सीडेंट में डेमेज हो गया है।

वीरपुर यूको बैंक में चोरी करने का प्रयास करने वाले युवक की हुई पहचान, पुलिस ने किया गिरफ्तार 2जिसे ठीक कराने गए तो मिश्रत्री ने खर्च लगभग 32 हजार रुपए बताया जो मेरे बुतें से बाहर की बात है। इस लिए मैंने सोचा कि कहीं भी रूपए के लिए चोरी किया जाए इसी लिए बैंक में चोरी करने तो गया। लेकिन जब कुछ समझ में नहीं आया तो मुनिटर को हीं खोल लिया था।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article