मुखबिरी के आरोप में हुई हत्याकांड मामले में नालंदा पुलिस ने 03 अपराधी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के जियर गांव में शुक्रवार को हुई थी युवक की हत्या, घटनास्थल पर पुलिस कर रही है कैंप।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र इलाके के जियर गांव में शुक्रवार की देर शाम युवक रजनीश सिंह के ऊपर मुखबिरी का आरोप लगाकर सरेराह धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना के बाद एहतियातन पुलिस जियर गाँव मे कैम्प भी कर रही थी।

- Sponsored Ads-

हालांकि इस घटना को लेकर अस्थावां थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महज कुछ ही घंटों में इस घटना में संलिप्त 3 लोगों को गिरफ्तार किया है सभी गिरफ्तार जियर गांव के ही रहने वाले हैं। उक्त बातों की जानकारी सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में पीड़ित परिवार के तरफ से 7 लोगों के विरुद्ध अस्थावां थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालन्दा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article