बछवाड़ा थाना परिसर में जनता दरबार के दौरान तीन भूमि संबंधी मामले का किया गया निष्पादन

DNB Bharat Desk

 

जनता दरबार में दोनो पक्ष के लोगो को अपना-अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न पंचायतों के भुमि विवाद सम्बंधित मामले को लेकर जनता दरवार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल तीन नये आवेदन प्राप्त हुए। जबकि पुर्व से तेरह आवेदन लंबित था। कुल सोलह आवेदन में से तीन आवेदन का निष्पादन किया गया।

जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी दीपक कुमार, थानाध्यक्ष अजित कुमार समेत राजस्व कर्मचारी मुकेश झा व अरविंद कुमार के द्वारा दोनो पक्ष के लोगों से भूमि संम्बन्धित विवाद के कागजात जमा कराते हुए दोनो पक्ष के लोगो को अपना-अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद सर्वेश्वर चौधरी बनाम बम-बम चौधरी,हरेराम पासवान बनाम जय नारायण पासवान तथा कंचन किशोर बनाम कमलेश्वर यादव के आवेदनों का निष्पादन किया गया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा थाना परिसर में जनता दरबार के दौरान तीन भूमि संबंधी मामले का किया गया निष्पादन 2 वही अन्य तेरह आवेदनकर्ता आवेदक को भूमि संम्बन्धित साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया। जनता दरबार के दौरान मौके पर विभिन्न पंचायत के भूमि विवाद से संबंधित लोग मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article