नालंदा : पति-पत्नी की मौत, घरेलू विवाद में जहर खा कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नूरसराय थाना क्षेत्र के नादिऔना गांव में घरेलू विवाद में पति – पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान स्व. मुखलाल सिंह के 57 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार और उनकी 55 वर्षीया पत्नी नीलू देवी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो आवेश में आकर अरुण कुमार ने पत्नी के सामने सल्फास की गोली खा ली ।

नालंदा : पति-पत्नी की मौत, घरेलू विवाद में जहर खा कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम 2पति को जहर खाता देख पत्नी ने उनके हाथ से पैकेट छीन वह भी गोली खा ली । थोड़ी देर बाद जब दोनों की तबियत खराब होने लगी और घर बेहोश हो गई । पड़ोसियों की नजर जब दोनों पर पड़ी तब  आसपास के लोग दौड़े और आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए। यहां दोनों की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफ़र कर दिया ।

- Sponsored Ads-

नालंदा : पति-पत्नी की मौत, घरेलू विवाद में जहर खा कर दी जान, परिवार में मचा कोहराम 3यहां से ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।थानाध्यक्ष रजनीश कुमार राय ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते पति पत्नी ने ज़हरीला पदार्थ खा लिए  हैं । इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article