मुखिया के ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव स्थित ग्रामीण पथ पर रविवार को ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवारी एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला की पहचान सिरसी गांव निवासी मोहम्मद तौहीद की 60 वर्षीय पत्नी मोबिना बेगम के रूप में किया गया है

- Sponsored Ads-

परिजनों द्वारा जख्मी महिला को तत्काल इलाज के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।परिजनो ने बताया कि उक्त महिला अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव सिरसी जा रही थी।

मुखिया के ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2वही ग्रामीण पथ पर पहुंचते ही दुसरी तरफ पंचायत के मुखिया मोहम्मद मजीद का पोता ट्रैक्टर लेकर जाने के दौरान मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी. ठोकर के बाद बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गया. वही स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article