जल जीवन हरियाली के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

जल जीवन हरियाली के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने का संदेश देते हुए मंगलवार को ई किसान भवन बरौनी में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने महोगनी पेड़ का वृक्षारोपण किया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति अनुकूल है तो हम-सब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

जल जीवन हरियाली के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण 2जिस समय से प्रकृति प्रतिकूल प्रभाव डालने लगेगा उस समय से समस्त संसार में जलवायु परिवर्तन का सीधा प्रभाव पड़ने लगेगा। इसलिए हम सबको मिलकर प्रकृति को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। मौके पर कृषि समन्वयक निकेश कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार, लेखापाल सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article