ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किया बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड के ग्राम रक्षा दल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बिहार ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार के दरवाजे पर बिहार ग्राम रक्षा सह पुलिस मित्र बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित किया।

- Sponsored Ads-

बैंक में भागलपुर,बांका, मुंगेर, बेगूसराय समेत अन्य जिलों के ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को दलाल के झांसे में आकर संगठन के प्रति नाकारात्मक सोच और भ्रांतियां फैलाएं जाने को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए संगठन के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार चलने और ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को अस्थाई कर्ण तक संघर्ष करने रहने और संगठन को मजबूत बनाएं रखने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कुंदन कुमार, विवेक कुमार,चंदन कुमार, अशोक कुमार समेत दर्जनों ग्राम रक्षा दल के सदस्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article