भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन एवं कार्यशैली पर ही संगठन का विस्तार निर्भर करता है- यशस्वी आनंद

DNB Bharat

गढ़हरा 01 के सर्वसम्मति से मुकेश कुमार सिंह ‘बब्लू ‘ को संयोजक, रामाकांत सिंह शक्ति केंद्र प्रमुख एवं संजीव सिंह शक्ति केंद्र सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बुधवार को नगर मंडल बीहट शक्ति केंद्र गढ़हारा 1 की बैठक मंडल महामंत्री प्रमोद राय के वार्ड -17 गढ़हारा स्थित आवास पर हुई। बैठक में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के लिए पहल की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से मुकेश कुमार सिंह ‘बब्लू  को गढ़हारा 01 का संयोजक, रामाकांत सिंह को शक्ति केंद्र प्रमुख एवं संजीव सिंह को शक्ति केंद्र सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।

- Sponsored Ads-

भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन एवं कार्यशैली पर ही संगठन का विस्तार निर्भर करता है- यशस्वी आनंद 2

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद एवं संचालन मंडल उपाध्यक्ष उदयभानु ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए गढ़हारा 01 शक्ति केंद्र प्रभारी दिलीप सिंह ने कहा कि समाज के वंचित एवं शोषितों के बीच भाजपा के पदाधिकारी को कार्य करने की विशेष जरूरत है। अगर इनको हक़ नहीं मिलेगा तो भाजपा के सर्वांगीण विकास की सोच अधूरी रह जाएगी।

मौके पर मंडल अध्यक्ष यशस्वी आनंद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन एवं कार्यशैली पर ही संगठन का विस्तार निर्भर करता है। इसलिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों को समाज के बीच संयमित होकर सहयोग व योजनाओं को पहुंचाने की जरूरत है।

मौके पर मंडल उपाध्यक्ष कल्याणी देवी, भाजपा नेता राकेश कुमार राय, समाजसेवा संघर्ष समिति के मुक्तेश्वर वर्मा, शत्रुघ्न राय, प्रमोद राय, जवाहर महतो, मुकेश सिंह, पप्पू कुमार, रामानंद शर्मा, मदन कुमार, संजीव कुमार, शिवम कुमार एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article