गढ़पुरा में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की ईलाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थानाक्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के राजौर वार्ड नंबर चार के रहने वाले रामखेलावन दास के पुत्र नाथों दास के रूप मे की गई है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध मे परिजनों ने बताया की बृहस्पतिवार को उनके पिताजी साइकिल पर सवार होकर गढ़पुरा बाजार सामान खरीदने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि सामान खरीदने के बाद वह साइकिल से सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी चार चक्का बहाने उसे ठोकर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजनों ने उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में आज उनकी मौत हो गई। इस मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article