पारा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन का ओवरसीज मेडिकल स्टडी डॉट कॉम  द्वारा भव्य स्वागत

DNB Bharat Desk

 

उक्त अवसर पर ओवरसीज मेडिकल स्टडी.कॉम के संचालक आरिफ इमाम पारा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत

आमिर हुसैन बच्चों से मुखातिब होकर के बोले कि आज जिंदगी में अपनी कमियों को मत देखो अगर देखना है तो यह देखो कि हमारी जो यह कमी है यह कैसे दूर होगी।

डीएनबी भारत डेस्क

शाहीन एकेडमी, नौसा, फुलवारी शरीफ,पटना में ओवरसीज मेडिकल स्टडी डॉट कॉम द्वारा पारा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ कुरान-ए-पाक के कुछ सूर: से किया गया इसके बाद नात ख़्वाहों ने नात-ए-पाक भी पढ़े।

- Sponsored Ads-

उक्त अवसर पर ओवरसीज मेडिकल स्टडी.कॉम के संचालक आरिफ इमाम पारा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत

ज्ञातव्य हो कि ओवरसीज मेडिकल स्टडी डॉट कॉम पिछले 18 वर्षों से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। यहां देश और विदेशों जैसे चाइना,रशिया,बांगलादेश आदि में भी छात्रों का नामांकन मेडिकल कॉलेजों में कराया जाता है।

सभा को संबोधित करते हुए ओवरसीज मेडिकल स्टडी.कॉम के संचालक आरिफ इमाम ने पारा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन जीवन के उन कठिन पलों को ब्यान करते हुए कहा कि आमिर हुसैन लोन जो कश्मीर के हैं जिनके बारे में हम सब जानते हैं कि वह एक दिव्यांग है। 8 साल की उमर में उन्होंने एक हादसे में अपने दोनों हाथ गवाने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और वह क्रिकेट की दुनिया में अपना बहुत बड़ा नाम कमा लिया।

पारा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन का ओवरसीज मेडिकल स्टडी डॉट कॉम  द्वारा भव्य स्वागत 2उक्त अवसर पर आमिर हुसैन लोन ने अपनी जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ भी मैंने क्रिकेट खेला बॉलीवुड के सेलिब्रिटियों के साथ भी मैंने क्रिकेट खेला। जब सचिन तेंदुलकर पहली बार मुझसे मिलने आए तो उन्होंने कहा कि आमिर हुसैन एक कुदरत का करिश्मा है जिसने नामुमकिन को मुमकिन करके दिखाया है।

ज्ञातव्य हो कि आमिर हुसैन से भारत के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी ने भी मुलाकात किया और उन्हें सम्मानित किया।

ओवरसीज मेडिकल स्टडी डॉट कॉम एवं स्टडीहुड फाउंडेशन के डायरेक्टर आरिफ इमाम ने कहा कि आमिर हुसैन आज उन छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है जो सुविधा होने के बावजूद भी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते ।उन स्टूडेंट्स को आमिर हुसैन से सबक लेना चाहिए । परिस्थिति जैसी भी हो चाहे जितने भी मजबूरी हो अगर हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात एक कर दें और अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बना ले तो हमारी मंजिल हमें एक कठिन परिश्रम के साथ 100% मिल सकती है।

पारा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन का ओवरसीज मेडिकल स्टडी डॉट कॉम  द्वारा भव्य स्वागत 3आर्यन ग्रुप ऑफ कॉलेज के मालिक डॉ अंशुल कटारिया ने बताया कि उनकी मुलाकात किस तरह से अमीर हुसैन से हुआ और वह आरिफ इमाम के कहने पर उन्हें बिहार लेकर के आए और बिहार के बच्चों के समक्ष उनकी बातों को रखा।

सभा में उपस्थित प्रो० मो० शरीफ, प्रिंसिपल, पटना लॉ कॉलेज ने आमिर हुसैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमिर आपकी इस योग्यता आपके इस परिश्रम और आपके जैसा करने वाला शायद ही मैंने अपने जीवन में देखा। मुख्य अतिथि आमिर हुसैन लोन शहीन अकैडमी के  सभी स्टूडेंट और वहां के अध्यक्ष डॉ० कैसर खान का भी शुक्रिया अदा किया और उन्होंने खास तौर पर ओवरसीज के निदेशक आरिफ इमाम का शुक्रिया अदा किया।

आमिर हुसैन को देखकर बच्चों में काफ़ी हर्ष-व-उल्लास था।आमिर हुसैन बच्चों से मुखातिब होकर के बोले कि आज जिंदगी में अपनी कमियों को मत देखो अगर देखना है तो यह देखो कि हमारी जो यह कमी है यह कैसे दूर होगी। और इस कमी को दूर करने के लिए हमें पढ़ना होगा हमें आगे बढ़ना होगा। आमिर हुसैन ने बताया जब तक हम पढ़ाई नहीं करेंगे तो आगे नहीं बढ़ेंगे। आज पढ़ाई की अहमियत बस इस तरह है जिस तरह एक अंधेरे घर में दीपक की जरूरत होती है ।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article